The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अध्यक्ष के घर चोरों ने दबिश देकर बड़ी रकम किया पार,मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर। महिला समूह की अध्यक्ष ने रकम जमा करने के लिए 20 हजार रुपये महिलाओं से लेकर अपने घर में रखे थे। रकम को वह आलमारी में रखकर रिश्तेदारी में चली गई। इसी बीच चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और समूह के 20 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सकरी क्षेत्र के पेंडारी में रहने वाली ज्योत्सना वस्त्रकार महिला समूह की अध्यक्ष हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं से लेकर बैंक में जमा करने के लिए 20 हजार रखे थे। महिला ने समूह के रुपये को आलमारी में रखकर वे रिश्तेदारी में चली गईं। गुरुवार की सुबह 10 बजे उनके चाचा ससुर ने फोन कर बताया कि मकान का दरवाजा खुला है। इस पर महिला अपने पति राजू के साथ वापस लौटी। मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे में सामान बिखरा हुआ था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी के लाकर से 20 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के जेवर पार कर दिए थे। महिला ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *