The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

दो लोगो के बीच विवाद के कारण आखिर क्यों करना पड़ गया लोहारा रोड बन्द, आखिर लोगो को क्यो करना पड़ रहा परेशानी का सामना

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। लोहारा नाका से रेवाबन्द तालाब नवीन बाजार की ओर जाने वाली रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसके कारण इस रोड में मटेरियल बिखरा पड़ा हुआ है। इसी रोड पर सुबह नवीन बाजार लोहारा रोड निर्माण कार्य में लगने वाले गिटटी हटाने को लेकर लोहारा नाका के पास रहने वाले प्रकाश साहू द्वारा कान्ट्रेटर को गिटटी हटाने बोला जा रहा था, इसी दौरान गिटटी की बात को लेकर वही पर दुकान संचालक अख्तर खान के साथ वाद विवाद होकर झूमाझटकी एवं लड़ाई झगड़ा होने लग गये। जिसके बाद क्या था। विवाद की जानकारी शहर में तेजी से फैल गया। और कुल लोगो ने थाने में जाकर नारे बाजी की ओर फिर लोहारा नाका चौक में बैठकर नारेबाजी कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जबकि पहले ही पुलिस ने आरोपी जिस पर प्रार्थी प्रकाष साहू की रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक-875/22, धारा452, 504, 354, 294, 323, 506बी, 34 भादवि पंजीबद्व किया जाकर प्रकाष साहू एवं परिवार की महिला के साथ वाद विवाद एवं लड़ाई झगड़ा होने के कारण कवर्धा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये नामजद दोनो आरोपी अख्तर खान पिता अनवर खान एवं पिन्टू उर्फ जावेद पिता आलम खान, लोहारा नाका कवर्धा को गिरफ्तार कर ज्यूडिसीयल रिमाण्ड मे जेल भेजा गया। दोनो के बीच हुए विवाद के बाद कुछ संगठन लोहारा नाका सड़क जाम कर नारे बाजी करने लगे। इसके कारण पुलिस को लोहारा नाका को पूरी तरफ बन्द कर दिया गया। जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन 100 से अधिक स्कूल बस, सवारी बस, 10 हजार से लोगो का लगातार आवागमन होता है, लेकिन निजी विवाद को लेकर पूरा मार्ग को बंद कर देना उचित नही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor