The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, 3 महिला समेत 7 लोग घायल

Spread the love

कांकेर। जिले में 13 नवंबर को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में कार में सवार कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी नारायणपुर जिले के रहने वाले थे, जो किसी काम से कांकेर आ रहे थे। वहीं सभी घायलों को कांकेर जिले के अंतागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के वार्ड नंबर 14 के रहने वाले हैं। जो किसी काम से शनिवार को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर आ रहे थे। इसी बीच अंतागढ़ के पोड़गांव के पास टर्निंग पॉइंट में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे के बाद आस-पास में खड़े लोगों ने सभी को कड़ी मशक्क्त कर कार से बाहर निकला। घटना स्थल पहुंचे एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। फिर अंतागढ़ के अस्पताल लेकर गए, जहां इन सभी का इलाज जारी है। डॉक्टरों की माने तो 2 से 3 लोगों के सिर में गहरी चोटें आई हैं। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। घटना में लक्ष्मीनारायण 28 वर्ष, उर्मिला सिन्हा 40 वर्ष, रमेश चिन्हा 55 वर्ष, चंद्रकांत 30 वर्ष,अजय सिन्हा 40 वर्ष, भावना 16 वर्ष और रजत कुमार 14 वर्ष घायल हुए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *