The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आड़ावाल के ओरना कैम्प में शनिवार को अपने ही पिता पर जानलेवा हमले करने वाले आरो​पी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

जगदलपुर । बोधघाट टीआई धनंजय सिन्हा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह करीबन 8 से 9 बजे के बीच ओरना कैम्प निवासी पिता और पुत्र के बीच पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान पिता शंकर बघेल ने अपने बेटे सुकरु बघेल को सड़क पर फटकार लगाने लगा, जिससे सुकरु नाराज हो गया और गुस्से से आगबबूला हो कर सुकरु ने अपने ही पिता पर टँगीयां से प्रहार कर दिया, इस हमले में शंकर बुरी तरह से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुकृ मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को तत्काल ही मेकॉज में बेहतर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पतासाजी करते हुए पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करते हुए धर दबोचा है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल टँगीयां को भी जप्त कर लिया है। पुलिस ने धारा 307 भादवि के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

“सुभाष रतनपाल ​की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *