The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजदीप सिंह हरगोत्रा ने यूक्रेन जंग में फंसे लोगों तक पहुुंचा रहे खाना और दवाएं

Spread the love

रायपुर । रायपुर के रहने वाले राजदीप सिंह हरगोत्रा इन दिनों जर्मनी के म्यूनिक शहर में हैं। यूक्रेन में जंग और बॉर्डर के इलाकों में फंसे भारतीय लोगों और स्टूडेंट्स की खबर पाकर निकल पड़े और बूडापेस्ट पहुंच गए । यहां से अब वो हंगरी-यूक्रेन बॉर्डर जा रहे हैं। ज़रुरतमंदों के लिए दवाएं, खाना, जूस, पानी, सोने के लिए गद्दे,चादरें वगैरह लेकर इस युवक ने करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय किया है। राजदीप जम्प रोप के इंटरनेशनल प्लेयर हैं, वो अपने कुछ साथियों को लेकर जर्मनी से 9-9 लोगों की क्षमता वाली दो गाड़ियां लेकर निकले हैं, इसमें सामान लाद रखा है। ये बॉर्डर एरियाज में जाकर वहां फंसे भारतीय और दूसरे देश के लोगों को भी राहत का सामान दे रहे हैं। राजदीप ने बताया कि वो हंगरी-यूक्रेन बॉर्डर जाने के लिए रवाना हो चुके हैं। वहां राहत सामग्री छोड़ेंगे। वहां फंसे लोगों के रहने का इंतजाम ऑस्ट्रिया में कुछ दोस्तों के घरों पर किया है। लोगों को लेकर वो फिर ऑस्ट्रिया पहुंचेंगे और लौट कर इसी तरह सभी की मदद करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor