The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

भागलपुर में बम बनाते समय हुआ विस्फोट,12 लोगों की हुई मौत

Spread the love

THEPOPATLALबिहार के भागलपुर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई है। शहर के काजवली चक इलाके में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे बम फटने से चार घर ढह गए। इनके मलबे में लोग अब भी फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। सुबह 12 बजे तक 12 शव निकाले गए हैं। विस्फोट में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका इलाज चल रहा है। पुलिस को मलबे से 5 किलो बारूद और काफी संख्या में लोहे की कीलें मिली हैं। इस वजह से पुलिस बम ब्लास्ट के एंगल से भी जांच कर रही है। कुछ ही दिनों पहले आईबी ने भी भागलपुर पुलिस को अलर्ट किया था। घटना पर पीएम मोदी ने भी शोक जताते हुए ट्वीट किया। और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *