Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलों और घरों को पहुंचाया नुकसान

Spread the love

जशपुर। जिले में हाथियों का आतंक जारी है। सरगुजा के जंगलों से निकलकर बगीचा वन परिक्षेत्र के झिंक्की गांव के आस-पास जमा 32 हाथियों के दल ने ग्रामीणों को रतजगा करने पर मजबूर कर दिया है। यही नहीं हाथियों का यह दल फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। बगीचा रेंज के झिंक्की गांव में 32 हाथियों का दल पिछले दो-तीन दिनों से डेरा जमाया है, और लगातार उत्पात मचा रहा है। कई ग्रामीणों के घरों को भी नुकसान किया है, साथ ही खेत के काट कर रखी फसलों को भी खा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नाका को हमने हाथी होने की सूचना दी है, लेकिन नाका गांव के अंदर ही नहीं आते। बाहर से ही रोड किनारे बसे ग्रामीणों को समझाइश देकर चले जाते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor