The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राहुल की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार :मासूम की मां बोली-आप हमारे देवता हैं,मुख्य मंत्री ने कहा- हमने अपना फर्ज निभाया

Spread the love

रायपुर।जांजगीर-चांपा के पिहरीद गांव में बोरवेल में फंसे राहुल को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद 15 जून को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उससे मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री को देखकर राहुल की मां गीता साहू भावुक हो गई और उनका पैर पकड़ते हुए बोली कि आप हमारे लिए देवता हैं। जवाब में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमने अपना फर्ज निभाया है। अब छत्तीसगढ़ सरकार राहुल की पढ़ाई लिखाई की भी व्यवस्था करेगी। भूपेश बघेल ने राहुल के परिजनों से भी बातचीत की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल की मां गीता साहू के सिर में हाथ फेरते हुए उन्हें सांत्वना दिया और धैर्य रखने के लिए शाबाशी भी दी। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीम ने अपना काम बेहतरीन तरीके से किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। उनके साथ शहर विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित कांग्रेस नेता व अधिकारी मौजूद रहे।
10 जून को राहुल के बोरवेल में गिरने की जानकारी मिलने के बाद से प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार पल-पल की खबर ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने राहुल को बचाने हरसंभव कोशिश करने के निर्देश दिए भी दिए थे। मुख्यमंत्री बघेल रेस्क्यू ऑपरेशन की हर एक गतविधियों पर खुद नजर रखे थे। यही वजह है कि राहुल के सुरक्षित बाहर आते ही उन्होंने सबसे पहले ट्विट किया। मंगलवार की रात राहुल के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुशी जाहिर की थी। साथ ही उन्होंने सेना, NDRF और रेस्क्यू में लगे सभी लोगों के चट्‌टानी इरादों की तारीफ की थी। मुख्यमंत्री राहुल से मिलने दिल्ली से सीधे बिलासपुर पहुंचे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *