The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तालाब में महिला की तैरती लाश मिलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

भिलाई । छावनी थाना क्षेत्र के वैकुंठधाम तालाब में 15 नवंबर की सुबह एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया। छावनी थाने के एसआई नरेश सारवा ने बताया कि महिला का नाम बुसरो बानो 45 था। करीब 6 साल पहले उसका तलाक हो गया था। तब से वह कैंप 2 सुरेश किराना स्टोर के सामने अकेली रहती थी। उसके कोई संतान नहीं थी। उसे गंभीर बीमारी थी और लगभग 5 सालों से वह उसका इलाज भी करा रही थी। पुलिस के मुताबिक बीमारी से तंग आकर ही महिला ने खुदकुशी की है और उसे सोमवार सुबह 6.30 बजे मोहल्ले के लोगों ने तालाब की तरफ जाते देखा भी है। सीएसपी छावनी कौशलेंद्र देव पटेल का कहना है कि अब सच्चाई क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *