Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के साथ स्टार प्रचारक महिला नेताओं पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देशभर में बढ़ती महंगाई से हर वर्ग परेशान है। विपक्षी दलों के लोग ही नहीं देशभर के लोग केंद्र के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। रसोई गैस महंगी है, डीजल-पेट्रोल सेंचुरी लगा रहे हैं। आगे कहा कि स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, सरोज पांडेय, सिलेंडर लेकर धरने पर बैठती थीं, अब इनकी बोलती क्यों बंद है। मुख्यमंत्री रविवार को भिलाई के लाल मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। महंगाई को लेकर आयोजित जन जागरण पदयात्रा के सभा स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता इतनी आक्रोशित है कि जहां भी भाजपा सत्ता में है वहां उपचुनाव में उसका सूपड़ा साफ हो गया। इसके बाद पेट्रोल-डीजल से एक्साइज सिर्फ 5 और 10 रुपए कम किया गया। आने वाले 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को निपटा दो पेट्रोल डीजल का रेट आधा हो जाएगा। भाजपा के लोग केवल राजनीति करना जानते है, काम करना नहीं। यह मोदी का गुजरात मॉडल है, जिसमें महंगाई चरम पर है। अब देश में छत्तीसगढ़ मॉडल चलेगा। उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार ने 27 करोड़ लोगो को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया था। मोदी सरकार 23 करोड़ लोगो को गरीबी रेखा के नीचे ढकेलने का काम की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor