The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पीडीएस का चावल लोड करके जा रहा ट्रक नाले में बहा

Spread the love

बीजापुर।वेयर हाउस से पीडीएस का चावल भरकर संकनपल्ली के लिए निकला ट्रक कोंगुपल्ली के पास नाले में बह गया।
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिला मुख्यालय के वेयर हाउस से पीडीएस का चावल भरकर संकनपल्ली के लिए सुबह निकला ट्रक कोंगुपल्ली के पास नाले में अचानक पानी बढ़ जाने से चावल सहित बह गया। इस घटना में वाहन चालक सकुशल और सुरक्षित बच निकला है। इस क्षेत्र में सप्ताह भर से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी नालों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। बारिश की वजह से सैकडों गांवों का सम्पर्क ब्लाक एवं जिला मुख्यालय से कट चुका है।
जिला मुख्यालय से पीडीएस चावल भर कर ट्रक सुबह भोपालपटनम तहसील के संकनपल्ली के लिए निकला हुआ था। इसी दौरान कोंगुपल्ली से संकनपल्ली जाने वाले रास्ते पर मेंटूपल्ली से होकर बहने वाले बड़ानाला में ट्रक में तकनीकी खराबी आने की वजह से वाहन वहीं खड़ा हो गया। इसी दौरान अचानक नाले का जल स्तर बढ़ने लगा और देखते ही देखते चावल से भरे ट्रक को बहा कर ले गया। नाले का जल स्तर बढ़ता देख वाहन चालक ट्रक को छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच कर अपनी जान बचाई। घटनास्थल पर खाद्य अधिकारियों का दल पहुंच चुका है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *