The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

माता-पिता के साथ मारपीट करता देख छोटे बेटे ने कर दी बड़े भाई की हत्या

Spread the love

”संजय चौबे”
सुरजपुर। माता-पिता के साथ मारपीट कर रहे बड़े भाई को छोटे भाई ने डंडे पीटकर हत्या कर दी। मामले की रिपोर्ट चांदनी थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अवंतिकापुर पठारीपारा सुरजपुर निवासी अमरलाल पण्डो 50 वर्ष चांदनी थाने में 10 जुलाई रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी का बेटा रामलाल पण्डो शिवपहरी म.प्र.काम करने गया था,1 जुलाई की शाम वह वापस घर आया और आते ही शराब के पीकर प्रार्थी व उसकी पत्नी रामरती पण्डो के साथ गाली—गलौज कर मारपीट करने लगा,और जमीन का हिस्सा बटवारा की मांग कर घर में आग लगाने की धमकी दे रहा था। तभी उसका छोटा बेटा रामकरण पण्डो काम करके ग्राम कोल्हुआ से घर आया। झगड़ा होता देख वह बीच बचाव करते हुए अपने भाई को समझा रहा था इसी बीच दोनों की आपस में भिड़ गए और मारपीअ करने लगे। तभी गुस्से में आकर छोटा बेटा रामकरण 20 वर्ष ने बड़े बेटे के सिर पर डंडे से 5—6 बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने पर बड़ा बेटा जमीन पर गिर गया। प्रार्थी रामलाल पण्डो को रात में अपने घर पर ही रखा और दूसरे दिन शाम को बिहारपुर अस्पताल ईलाज कराने ले गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रामलाल को जिला अस्पताल सूरजपुर के लिये रेफर कर दिया। लेकिन प्रार्थी रामलाल को सूरजपुर न ले जाकर अपने घर ग्राम अवंतिकापुर ले गया और घर में ही घरेलू ईलाज करता रहा। तबियत में सुधार नही होने पर 08/07/22 को जिला अस्पताल बैन (ट्रामा सेन्टर) म.प्र.अस्पताल ले गए और वहां भर्ती कराकर ईलाज करा रहे थे कि ईलाज के दौरान 09.07.22 को रामलाल की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर रामकरण के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत अपराध कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor