The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार का पार्थिव शरीर रायगढ़ पहुंचा

Spread the love

रायगढ़। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार का पार्थिव शरीर जिंदल एयरपोर्ट पहुंचा है। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद है। मणिपुर में हुए आतंकवादी हमले में शहर के लाल करर्नल विप्लव त्रिपाठी के घर शोक का माहौल बना हुआ है, विप्लव के बारे में उनके चाचा राजेश पटनायक ने कहा कि “विप्लव अपने दादा, एक महान स्वतंत्रता सेनानी से प्रेरणा लेकर, राष्ट्र की सेवा करने के लक्ष्य के साथ भारतीय सेना में शामिल हुए। उनके पिता, एक वरिष्ठ पत्रकार, और उनकी माँ, एक सामाजिक कार्यकर्ता, ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। हमें उस पर गर्व है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor