The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भाजपा शासन में किए गए विकास कार्यों के शिलालेख पडे कबाड़ में, भाजपा के विकास कार्यों को नहीं पचा पा रहें कांग्रेसी – आरोप

Spread the love

”दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। मामला ग्राम पंचायत दहादहा मौरी खुर्द का है जहा भाजपा शासन काल में पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर के प्रयास से करोड़ों के विकास कार्य ग्राम पंचायत दहदहा में पूर्व सरपंच करुणा डीलन चंद्राकर के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने करोड़ों के विकास कार्य ग्रामपंचायत में करवाए है। जिनका शिलन्यास, भूमिपूजन,लोकार्पण के शिलालेख को हटा दिया गया या फिर आज तक नहीं लगाया गया है। कारण कुछ भी हो पर वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा विकास कार्यों के नाम से अभी तक एक ईट भी नहीं लगाया गया है ,परंतु पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा जो भी विकास कार्य हुए हैं उनके शिलालेख को शासकीय स्कूल में कबाड़ की तरह रखा गया है,इतना ही नहीं कही कही तो शिलालेख कई घरों में पड़ा हुआ है। ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ता देवा चंद्राकर एवं थनेश्वर साहू से इस सम्बन्ध में बात – चीत किया तो बताया कि अभी तक सिर्फ पंचायत में मनरेगा केंद्र सरकार की योजना ही चल रही है, परन्तु जिस तरह सरपंच द्वारा भाजपा शासन काल में हुए विकास कार्यों को छुपाने , दबाने का कार्य हुआ है यह ओछी मानसिकता को दर्शाता हैं ,यदि तत्काल समस्त शिलालेख नहीं लगाया जाता है तो इसकी शिकायत जिलाधीश महोदय से करेंगे तथा किस कारण अभी तक नहीं लगाया गया इसकी जांच भी हो क्योंकि सभी शिलालेख भाजपा शासन में पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर के कार्यकाल का है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor