The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

निलंबित आईपीएस अफसर जीपी सिंह ने हाईकोर्ट में नई याचिका लगाई

Spread the love

बिलासपुर। निलंबित आईपीएस अफसर जीपी सिंह ने हाईकोर्ट में नई याचिका लगाई है। जीपी सिंह ने एफआईआर निरस्त करने की मांग की है। रायपुर में जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह, उगाही और अन्य मामलों में एसीबी ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में 16 नवंबर को सुनवाई होगी। बता दें कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के अधिकारी जीपी सिंह और उनके निकट संबंधियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी। छापे में जीपी और उनके संबंधियों से लगभग 10 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिलने की जानकारी दी गई थी। एसीबी की कार्रवाई के बाद पुलिस ने आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *