Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

8 साल में दो बार वनडे वर्ल्ड कप होस्ट करेगा भारत; 25 साल बाद पाकिस्तान को भी मिली मेजबानी

Spread the love

THEPOPATLAL इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2026 से 2031 तक होने वाले मेगा इवेंट्स के लिए मेजबानों की घोषणा कर दी है। भारत को तीन बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। भारत 2026 में श्रीलंका के साथ टी-20 वर्ल्ड कप और 2031 में बांग्लादेश के साथ वनडे वर्ल्ड कप को-होस्ट करेगा। इनके बीच 2029 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी भारत में होगी। पाकिस्तान को भी एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। वह 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट करेगा।

2023 का वर्ल्ड कप भी होस्ट करेगा भारत
2023 का एकदिवसीय विश्व कप भी भारत में ही खेला जाएगा। इस साल खेला गया टी-20 वर्ल्ड कप भी इससे पहले भारत में ही खेला जाने वाला था, लेकिन कोरोना के चलते इसका आयोजन ओमान और में किया गया। हालांकि, इसकी मेजबानी का अधिकार भारत के पास ही था। साल 2011 में का वनडे वर्ल्ड कप भी भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ को-होस्ट किया था और टूर्नामेंट का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।

25 साल बाद पाक को मिला बड़ा मौका
पाकिस्तान को 2025 के ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी गई है। पाकिस्तान में करीब 25 सालों के लंबे इंतजार के बाद कोई ICC टूर्नामेंट खेला जाएगा। आखिरी बार साल 1996 के वनडे वर्ल्ड कप के कुछ मुकाबले में पाकिस्तान में खेले गए थे।

इनको मिली ICC टूर्नामेंट्स की मेजबानी

2024 T-20 वर्ल्ड कप: USA और वेस्टइंडीज
2025 चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान
2026 T-20 वर्ल्ड कप: भारत और श्रीलंका
2027 वनडे वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया
2028 T-20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
2029 चैंपियंस ट्रॉफी: भारत
2030 T-20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड
2031 वनडे वर्ल्ड कप; भारत और बांग्लादेश

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor