The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सफाई कर्मचारी की नाली में गिरने से मौत, हत्या की आशंका

Spread the love

भिलाई । नगर निगम भिलाई के एक सफाई कर्मचारी की नाली में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहीद भगत सिंह चौक जुनवानी रोड कोहका में एक बिल्डर के ऑफिस के सामने नाली में एक लाश पड़ी है। पुलिस जब पहुंची तो लाश को नाली से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान निगम सफाई कर्मचारी दिलीप वर्मा (35 वर्ष) के रूप में हुई है। कुछ लोगों ने मामले में हत्या की आशंका भी जताई है, लेकिन पुलिस इसे शराब के नशे में नाली में गिरने से मौत ही मान रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor