The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पत्रकार की कार को असामाजिक तत्वों ने की आग के हवाले

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। पत्रकार गोपाल शर्मा के कार को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया है | घटना के बाद सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है | वहीं सीसी टीवी कैमरे में दो संदिग्ध लोगों की तस्वीर कैद हुई है। गोपाल शर्मा के अनुसार सुबह 3:42 में 2 लोगों के द्वारा पेट्रोल डालकर वाहन पर आग लगा दी गई।आग लगने के बाद कार के पिछले हिस्से के दो टायर फट गए जिसके बाद परिवार वालों ने देखा कि कार पर आग लगी है जिसकी सूचना गोपाल शर्मा द्वारा कोरबा कोतवाली में दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच अग्रिम करवाई में जुट गई है। हालांकि बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है 2 लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया जा रहा है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस के जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor