Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शहर के बीचों बीच दिनदहाड़े सर्राफा व्यवसायी से मारपीट , जांच में जुटी पुलिस

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। शहर के बीचों बीच दिनदहाड़े सराफा व्यवसाई से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 22 नवंबर की है। शहर के हृदय स्थल पावर हाउस रोड के व्यस्ततम मार्ग में संचालित लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक विनोद सोनी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। दुकानदार दुकान खोलकर गद्दी पर बैठे था। तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिर पर हथोड़ा से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। हमले से घायल संचालक लहूलुहान हालत में दुकान से बाहर की ओर भागा और शोर मचाया। लेकिन जब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। जिसके बाद पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस सनसनीखेज घटनाक्रम से सर्राफा व्यवसायियों सहित अन्य व्यवसायियों में भय का माहौल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor