The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शातिर चोरों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गाड़ी की डिग्गी को बिना खोले करते थे चोरी

Spread the love

रायपुर । रायपुर की पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आमतौर पर चोर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए किसी चाबी का इस्तेमाल करते हैं, लॉक को तोड़ते हैं, फिर चोरी करते हैं। मगर ये दो चोर बिना लॉक तोड़े ही चोरी की वारदात को बड़े आराम से अंजाम देते थे। दोनों चोर रायपुर शहर में सिर्फ एक्टिवा गाड़ी को अपना निशाना बनाते थे। गाड़ी की डिग्गी को बिना खोले बड़ी चतुराई से अंदर हाथ डाल कर मोबाइल और दूसरी कीमती चीजें चुरा लिया करते थे। पुलिस ने सुनील कुमार नायक उर्फ गोलू और सत्यम यादव उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। तेलीबांधा गुरुद्वारे के पास एक जिम में हर शाम शेखर भास्कर नाम का युवक वर्जिश करने जाया करता था। 17 नवंबर की शाम जब वह जिम से एक्सरसाइज करके लौटा तो उसने देखा कि उसकी एक्टिवा की डिग्गी में रखा पर्स, मोबाइल और फोन ब्लूटूथ चोरी हो चुके थे। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि चोरों ने न तो एक्टिवा की डिग्गी को खोला और न ही लॉक तोड़ा। इसके बाद भी वह चोरी करने में कामयाब रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor