The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नाबालिग को बहला—फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, कुसमुंडा पुलिस को मिली सफलता

Spread the love

कोरबा। कुसमुण्डा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घुमाने ले जाने के बहाने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल 1 सितंबर को प्रार्थी ने पुलिस सहायता केन्द्र सर्वमंगला पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी नाबालिक लड़की जो कोरबा शासकीय स्कूल 12वीं में है। वह 31 अगस्त को घर से स्कूल जाने के नाम से निकली थी जो शाम तक वापस नही पहुंची। आस—पास पड़ोसियों और रिश्तेदारो में पतासाजी करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। लड़की की सहेली ने घरवालों को बताया था कि वह किसी से मोबाइल पर बात करती थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर अज्ञात आरोपी व अपहृता के पतासाजी के लिए टीम गठित कर पतासाजी के लिए रवाना हुई। जिसके बाद जांच में पता चला कि आरोपी फूलसिंह अगरिया स्थान बदल बदल कर स्थानों पर लड़की को रख रहा है। जिसके बाद विजय नगर थाना दीपका क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही लड़की को सही सलामत उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने खिलाफ धारा 376(2), 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज ​दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, सउनि अजय कुमार सोनवानी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, प्रकाश रजक, आरक्षक सत्यनारायण राठौर, आरक्षक रमेन्द्र बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

”बीएन याद​व की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *