The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोविड 19 से प्रभावित या मृत माता-पिता के बच्चों के लिए विशेष शिविर आयोजित

Spread the love

धमतरी। कोविड 19 से संक्रमित अथवा मृत माता-पिता के बच्चों की देखरेख, संरक्षण व पुनर्वास हेतु बाल स्वराज पोर्टल एवं पीएम केयर पोर्टल पर एंट्री के लिए आज कुरूद विकासखण्ड में जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा विभाग द्वारा कुरूद विकासखण्ड में छत्तीसगढ़ महतारी योजना से लाभान्वित बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना था। जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस शिविर में कुल 64 ऐसे बच्चे, जो कोविड 19 से प्रभावित थे, बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित हुए। इसमें से एक बालक अनाथ मिला, जिसका बालगृह एवं उनके परिजनों को सौंपते हुए देखरेख और संरक्षण कर निःशुल्क शिक्षा व कौशल विकास से जोड़कर शासकीय योजना से लाभान्वित किया जाएगा। बताया गया है कि आगामी शिविर 13 सितम्बर को विकासखण्ड मगरलोड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक संख्या में कोविड 19 से संक्रमित अथवा मृत माता-पिता के बच्चों को उपस्थित होकर पंजीयन कराने की अपील जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने की है।

“वैभव चौधरी ​की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor