The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धमतरी जिला जल्द मुक्त हो सकता है कोरोना संक्रमण से, एक्टिव केस की संख्या मात्र 6

Spread the love

धमतरी। जिले में आज 24 घंटे के अंदर कोई भी नए कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान नही हुई है। जिले में सोमवार को मिले संक्रमितों में से धमतरी ग्रामीण से 0, कुरूद ब्लाक से 0 , नगरी से  0, धमतरी शहर से 0 और मगरलोड से 0 संक्रमित मरीज मिले है,वही रविवार की रात को धमतरी ग्रामीण से 0, कुरूद ब्लाक से 0 , नगरी से 0 , धमतरी शहर से 0 और मगरलोड से 0 पहचान हुई है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डीके तुर्रे ने बताया कि सोमवार और रविवार की रात जिले से कोई भी संक्रमित की पहचान नही हुई है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के चलते मृतकों की संख्या 567 हो चुकी है। अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 27058 हो चुकी है,जिसमें से एक्टिव केस की संख्या 6 है।सोमवार को 1 संक्रमित को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज दिया गया,अब तक कुल 26485 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

”राजा चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor