The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भारी मात्रा में समान चोरी कर फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा,उसके कब्जे से मिली नाबालिग लड़की

Spread the love

भिलाई। नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि बीएसपी कर्मी कमलेश ढीमर ने जुलाई माह में अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को सूचना मिली की चोरी की वारदात मरोदा निवासी चंदर उर्फ विक्की 21 वर्ष ने की है। चार महीने तक खोजबीन के बाद पुलिस को पता चला की विक्की पोटिया कला के एक किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने जब 23 नवंबर को छापेमारी करके विक्की को गिरफ्तार किया तो उसके पास से एक नाबालिग लड़की भी मिली। विक्की ने बताया कि वह उसे भगाकर अपने साथ लाया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान भी जब्त कर लिया है और लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी, अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *