The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गंगा स्टील इंडस्ट्री फैक्ट्री में चार लाख नकदी चोरी कर अज्ञात चोर फरार,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाटागांव स्थित गंगा स्टील इंडस्ट्री में 24 नवंबर की रात चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई है। सर्द ठंडी रात में चोर फैक्ट्री तक पहुंचे, इसके बाद शटर तोड़कर फैक्ट्री के भीतर दाखिल हो गए। अज्ञात चोर ने सीधे फैक्ट्री के भीतर उस जगह पर हाथ मारा, जहां नगदी मिलने की संभावना थी। आखिरकार चोर को उसमें कामयाबी भी मिल गई और उसने करीब 4 लाख नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात अज्ञात चोर ने अभिषेक अग्रवाल की फैक्ट्री को निशाना बनाया है। शटर का ताला तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुआ और वहां से नगदी करीब 4 लाख रुपए लेकर भाग निकला। इस मामले की शिकायत पुरानी बस्ती थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *