The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बेलगहना मार्ग के आसपास तेंदुआ देखने के बाद ग्रामीणों में दहसत

Spread the love

बिलासपुर। कोटा- बेलगहना मार्ग के आसपास तेंदुआ है। इसकी पुष्टि हो चुकी है। जांच के दौरान वन अमले को पंजे के निशान के अलावा तेंदुआ का मल भी मिला है। इसके साथ ही क्षेत्र में मुनादी तेज कर दी गई है। शाम ढलने के बाद ग्रामीणों को बाहर निकलने से मना किया जा रहा है। इसके अलावा आसपास मवेाशियों की चराई पर पाबंदी लगा दी गई है। क्योंकि तेंदुआ मवेशियों के साथ ग्रामीण पर भी हमला कर सकता है। बीते चार- पांच दिनों से कोच वन परिक्षेत्र में दहशत है। कुछ ग्रामीण व राहगीरों ने तेंदुआ नजर आने की सूचना दी थी। विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। इस दौरान जांच भी कराई जा रही है। इस दौरान ही उन्हें पंजों के निशान व मल नजर आया है। इसके बाद से लगातार आसपास जितने भी गांव है वहां वन अमला पहुंचकर जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दे रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor