The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी,एक जवान घायल

Spread the love

बीजापुर । जिले के जंगलों में शुक्रवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। पिछले 1 घंटे से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में DRG का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे साथी जवान घटना स्थल से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना स्थल के लिए बीजापुर से बैकअप पार्टी को भी रवाना किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बीजापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मद्देड़ के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों के बड़े लीडर मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह DRG के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जब जवान जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देखकर फायर खोल दिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक जवान को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों को भी काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल नेटवर्क नहीं होने की वजह से जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *