The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

टीकाकरण महाअभियान का जायजा लेने मारडूम पंहुचे कलेक्टर बंसल,सुबह 8 बजे टीकाकरण केंद्र को बंद पाए जाने पर सचिव को निलंबित करने के दिए निर्देश

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल आज बस्तर जिले में चल रहे कोरोना टीकाकरण महाअभियान का जायजा लेने मारडूम पहुंचे। यहां टीकाकरण केंद्र को सुबह 8 बजे खुला नहीं पाए जाने पर मारडूम के पंचायत सचिव धनसिंह ठाकुर को निलंबित करने के निर्देश कलेक्टर श्री रजत बंसल द्वारा दिए गए। शनिवार को टीकाकरण के महाअभियान का जायजा लेने के दौरान कलेक्टर रजत बंसल ने यह कार्यवाही की। टीकाकरण कार्य का जायजा लेने के लिए कलेक्टर रजत बंसल जब मारडूम पहुंचे, तब सुबह 8 बजे टीकाकरण केंद्र बन्द पाया गया। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर श्री बंसल ने निलम्बन की यह कार्रवाई के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने के लिए आज बस्तर जिले में महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत एक लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए 650 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। टीकाकरण के इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ ही राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्य में युवोदय एवं अन्य सामाजिक संगठनों की सहायता भी ली जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor