The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खनिज विभाग की टीम ने गोदाम में रखे 1823 बोरी अवैध धान किया जब्त

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरूआत होगी। इससे पहले ही प्रदेश में धड़ल्ले से धान की तस्करी हो रही है। खनिज विभाग की टीम ने पेंड्रा, जांजगीर चांपा और महासमुंद जिले के सराईपाली में अवैध धान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पेंड्रा में धान तस्करी की आशंका पर गौरेला के खोडरी गांव के राजेंद्र केसरवानी के गोदाम पर कार्रवाई हुई। इस दौरान टीम ने गोदाम में रखे 1823 बोरी अवैध धान जब्त किया है। बताया जा रहा है कि दूसरे राज्य से तस्करी की आशंका पर यह कार्रवाई हुई। जांजगीर में खनिज विभाग की टीम ने अवैध परिवहन करते 13 गाड़ी पर कार्रवाई की है। खनिज मैन्युअल के तहत जुर्माना वसूला जाएगा। बिर्रा और नवागढ़ क्षेत्र में यह कार्रवाई हुई। इधर महासमुंद जिले के सराईपाली में राजस्व और खाद्य विभाग टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में 575 बोरा अवैध धान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार टीम को अवैध भंडारण व परिवहन की शिकायत मिली थी। मंडी अधिनियम के तहत यह कार्रवाई हुई है। टीम ने तीन टैक्टर जब्त किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *