The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस के हाथ लगा गांजा गोदाम का वीडियो,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बालोद । जिला पुलिस ने हाल में ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ और देश के दूसरे राज्यों में सप्लाई करने वाले नेटवर्क को पकड़ा था। हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल फोन की जांच में यह वीडियो पुलिस के हाथ लगा। वीडियो में ओडिशा के छत्तीसगढ़ से लगे एक गांव में बना गांजे का गोदाम और तस्करों का अड्‌डा दिख रहा है। इसमें कुछ लोग भी दिख रहे हैं। इस जगह तंबू लगाकर गांजे के सैकड़ों पैकेट रखे गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहा गांजे का स्टॉक करोड़ों की कीमत का है। इस बात की पुष्टि होती रही है कि गांजा ओडिशा से लाया जाता रहा है। छत्तीसगढ़ की पुलिस इस वीडियो को अहम सबूत मानकर गांजा तस्करों के खिलाफ एक्शन के लिए ओडिशा पुलिस से संपर्क कर रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो ओडिशा के मलकानगिरी के पास कदमगुड़ा क्षेत्र का है। हालांकि, पुलिस की जांच अब भी जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor