The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धान खरीदी के पहले दिन 88 हजार मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

Spread the love

रायपुर। धान खरीदी के पहले दिन 01 दिसंबर को 88 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन 01 दिसंबर को 30 हजार 85 किसानों से 88 हजार मीट्रिक धान की खरीद की गई है। राज्य के खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी खरीद केंद्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी हुई है। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पंजीकृत किसानों की संख्या 24 लाख नौ हजार 453 है। वहीं कुल रकबा 29 लाख 84 हजार 920 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। वर्ष 2020-21 में पंजीकृत किसानों की संख्या 21 लाख 52 हजार 990 तथा रकबा 27 लाख 92 हजार 827 हेक्टेयर था। किसान नजदीकी धान उपार्जन केंद्र में सुलभता से धान विक्रय कर सकें इसे ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों में बढ़ोतरी की गई है। राज्य में इस वर्ष कुल 2459 धान खरीद केन्द्रों के माध्यम से धान उपार्जन किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *