The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भक्तों ने आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को चढ़ाए 13.5 लाख, सोने की बालियां सहित कई जेवरात और पत्र भी निकले

Spread the love

रायपुर । मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटी 8 महीने के बाद मंगलवार की सुबह खोली गई थी। दान पेटी से निकले पैसों की गिनती देर शाम तक चलती रही। इस दान पेटी से लगभग 13,54,545 रुपए से ज्यादा नकद निकले हैं। साथ ही माता रानी को भक्तों के द्वारा चढ़ाए गए सोने की बालियां, नथ, मंगलसूत्र सहित अन्य आभूषण भी दान पेटी से निकाले गए हैं। मां दंतेश्वरी के प्रति भक्तों की इतनी आस्था है कि वे मां दंतेश्वरी को पत्र भी लिखते हैं। दान पेटी से लगभग 20 से ज्यादा पत्र भी निकले हैं। हालांकि, इन पत्रों में क्या लिखा है मंदिर कमेटी उसे गोपनीय रखती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor