The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कलेक्टर रानू साहू पहुंची हरदीबाजार धान खरीदी केन्द्र, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, किसानों से ली जानकारी, दिए जरूरी निर्देश

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। कलेक्टर रानू साहू ने कटघोरा विकासखण्ड के हरदीबाजार धान उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र पहुंचकर किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर बेचने लाए गए धान की गुणवत्ता, समिति में बारदाना की उपलब्धता, जारी किये जा रहे टोकन, पंजी संधारण तथा धान खरीदी की मात्रा आदि का जायजा लिया। कलेक्टर ने साहू ने उपस्थित किसानों को बताया कि आज से ही टोकन के लिए पटवारी के उत्पादन प्रमाण पत्र की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। और अब किसान सीधे समिति में आकर धान बेचने के लिए टोकन कटा सकते हैं। कलेक्टर ने समिति के प्रभारी को पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए अधिक से अधिक संख्या में टोकन जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने खरीदी केन्द्र पर अपना धान बेचने आये किसानों से भी बात की तथा धान खरीदी में किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा। उपस्थित किसानों ने कलेक्टर को धान बेचने में किसी भी तरह की समस्या नहीं होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने केन्द्र पर धान खरीदी के लिये किये गये इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, केन्द्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी एस. के. जोशी, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बसंत कुमार एवं तहसीलदार सोनित मेरिया भी मौजूद रहे। कलेक्टर साहू ने हरदीबाजार धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी से संबंधित रजिस्टरों, बारदानों की उपलब्धता, नमीं मापक यंत्र, समर्थन मूल्य से संबंधित डिस्प्ले और बारिश की स्थिति में धान को बचाने के लिये तारपोलिन आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। साहू ने धान खरीदी के लिये पंजीकृत किसानों की संख्या और बोंये गये धान के रकबे की जानकारी किसानों से ली। किसानों ने बताया कि खरीदी शुरू होने के पहले राजस्व अमले द्वारा बोयें गये धान के रकबे के सत्यापन करने की जानकारी उन्हें दी गई थी और पटवारियों द्वारा उनके खेतों में जाकर धान का सत्यापन भी किया गया है। कलेक्टर ने बोंये गये धान के रकबे के आधार पर धान खरीदने के लिये टोकन जारी करने आदि के बारे में भी पूछा। साहू ने खरीदी केन्द्र पर रखे बारदानों को भी देखा और खरीदे गये धान से भरे बोरों की स्टैगिंग ठीक ढंग से करने के निर्देश उपस्थित कर्मचारियों को दिये। कलेक्टर ने खरीदे जा रहे धान में से कुछ बोरों से धान हाथ में लेकर नमी भी जॉंची और उचित नमी वाला धान ही समिति को खरीदने के लिये निर्देशित किया।किसान बोले: धन्यवाद कलेक्टर मैडम, उत्पादन प्रमाण पत्र की व्यवस्था हटाने से अब और सहुलियत होगी। हरदीबाजार धान खरीदी केन्द्र पर समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए किसानों ने कलेक्टर रानू साहू को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। जैसे ही कलेक्टर ने किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी करने उत्पादन प्रमाण पत्र की व्यवस्था खत्म करने की जानकारी दी सभी किसानों ने कलेक्टर को एक सुर में धन्यवाद दिया। नेवसा के किसान रजाबली ने कहा कि इस व्यवस्था के खत्म होने से अब छोटे से लेकर बड़े सभी किसान और आसानी से धान बेचने के लिए टोकन कटा सकेंगे। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। वहीं किसान लाल साय कश्यप ने इस व्यवस्था के खत्म होने पर खुशी जताई और कहा कि अब और भी आसानी से किसान अपनी मेहनत से उगाई फसल को सही दामों पर बेच सकेंगे। किसानों को अब उत्पादन प्रमाण पत्र के लिए पटवारी के पास नहीं जाना पड़ेगा। अपनी फसल को बेचने में अब बहुत आसानी होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *