The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गैलरी दुकान में दबिश देकर अज्ञात चोरों ने भारी मात्रा में समान किया पार,मामला दर्ज

Spread the love
“मनीष कुमार की रिपोर्ट”

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया चौकी क्षेत्र के हमालपारा स्थित होम गैलरी दुकान चोरों ने आधी रात दबिश देकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है । दुकान संचालक वरुण अग्रवाल पिता विष्णु अग्रवाल 30 वर्ष ने बताया कि उसके दुकान के दरवाजे की भी कुंडी चोरों ने तोड़कर, गल्ले से लगभग 500 रुपये व सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर चोरी कर लिए हैं। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया एसडीओपी निमिषा पांडेय, थाना प्रभारी सुम्मतराम राम साहू व चौकी प्रभारी जीपी बंजारे अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां डॉग स्क्वाड के मदद से चोरी की पतासाजी की जा रही है। उक्त दोनों चोरी की घटना में खरसिया चौकी पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *