The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग :कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 50 लाख के बाघ के खाल व दो तस्कर को धर दबोचा

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल, अविनाश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ. चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस द्वारा वन्य जीव बाघ का शिकार कर तस्करी करने में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तस्करी करने में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है मामले का विवरण इस प्रकार है की कांकेर पुलिस को 8 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के स्कार्पियों में कुछ व्यक्ति बाघ के खाल को रखकर बेचने हेतु सरोना दुधावा की ओर से कांकेर की ओर आने वाले है सूचना पर कांकेर पुलिस द्वारा कांकेर दुधावा मेन रोड पर चेक पोस्ट लगा कर पुरियारा पुल के पास मुखबिर के बताये वाहन को देखने पर घेराबंदी कर वाहन क्रमांक CG 12 AJ 0256 को रोका गया। जिसमें दो व्यक्ति मिले नाम पता पूछने पर अपना नाम नरोत्तम निषाद, मदन मरकाम बताये जिनके कब्जे के वाहन स्कार्पियों की तलाशी ली गई वाहन के बूट स्पेश में सीट के नीचे एक बोरी में बाघ का खाल बरामद किया गया। मौके पर वन विभाग की टीम को सूचित कर बरामद खाल का भौतिक सत्यापन कराया गया गया बरामदशुदा बाघ के खाल की वन विभाग द्वारा पुष्टि की गई जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रूपया एवं आरोपियों के द्वारा बाघ की खाल की तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियों वाहन क्र. CG 12 AJ 0256 की अनुमानित कीमत 15 लाख रूपये तथा आरोपियों का दो नग मोबाईल कीमती 20 हजार को जप्त किया गया है, आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया। वन्य प्राणी बाघ का शिकार कर तस्करी करने में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में आरोपियों से जानकारी के आधार पर विवेचना की जा रही है। संलिप्त आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *