The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeKAWARDHA

महिला सरपंच और पति पर ग्रामीणों ने लगाया मारपीट कर धमकाने का आरोप

Spread the love

पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत नेउरगांव में महिला सरपंच और उनके पति पर ग्रामीणों ने मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान सरपंच द्वारा पूर्व सरपंच द्वारा किए गए कार्यों की राशि नहीं दी जा रही और करीब 15 लाख रुपए गबन के नाम पर विवाद उत्पन्न हुआ। आरोप है कि महिला सरपंच और उनके पति ने गांव वालों को एट्रोसिटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी। इस मामले में गंगा गांव के ग्रामीणों ने भारी संख्या में एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की और महिला सरपंच व उनके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *