Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार पिकअप पलटने से एक की मौत,11 लोग घायल

Spread the love

धमतरी। कंवर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलारी के पास पिकअप पलटने से 2 बच्चे सहित 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को त्वरित उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जिसमें से एक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबीक दुर्ग जिले के ग्राम केलाबाड़ी से धमतरी जिले के पर्यटन स्थल गंगरेल में मुंडन संस्कार कार्यक्रम में आये हुए थे, शाम होते ही वापस घर के लिए पिकअप में सवार होकर लौटे, वहीं पलारी के पास करीब 9 बजे के आस पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गई, तत्काल 108 की मदद से घायलो को जिला अस्पताल लाया गया और उपचार किया गया। जिसमे प्रीति बाई क्षत्री, साक्षी यादव, शांति बाई, प्रभु डोंगरे, दुर्गा बाई डोंगरे, दुर्गा प्रशाद यादव, संतोष क्षत्री, रितेश साहू, मिथलेश साहू, त्रिवेणी, सरोज क्षत्री घायल है, और बंसीलाल मेश्राम का इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं 11 लोग घायलों मे से सभी गंभीर है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor