The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मांगो को लेकर पुलिस मुख्यालय घेरने निकले पुलिस परिवार को रोकने पर नाराजा लोगों ने किया सड़क जाम

Spread the love

रायपुर । पुलिस मुख्यालय घेरने निकले पुलिस परिवार के लोगों को पुलिस कर्मियों द्वारा रोके जाने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय इंद्रावती भवन जाने के रास्ते को करीब 150 पुलिस कर्मचारियों के परिवार ने सड़क जाम कर दिया है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं। इसके कारण अधिकारियों को महानदी भवन और इंद्रावती भवन पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस अधिकारियों ने रास्ते को डायवर्ट कर दिया है और अधिकारियों को आफिस पहुंचाने के लिए गांव का रास्ता अपनाने का अनुरोध किया है। जायज मांगों को लेकर पुलिस परिवार के लोग पुलिस मुख्यालय घेरने छह दिसंबर को आए थे। सभी को पुलिस ने रोक दिया और गिरफ्तार करने के बाद छोड़ दिया। आज वे पुनः पुलिस मुख्यालय की ओर जा रहे थे, बैरिकेट लगाकर रोके जाने से सड़क पर ही बैठ गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *