The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हैण्ड बैग में रखा नगदी रुपये व जरुरी कागजात बैग सहित पार,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। हैण्ड बैग में रखा नगदी व जरुरी कागजात बैग सहित चोरी हो जाने की रिपोर्ट सिविल लाईन्स थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सन्नी प्रोविजन फैंसी स्टोर्स न्यू शांति नगर रायपुर निवासी राजकुमार रिजवानी 62 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थिया न्यू शांतिनगर में दुकान का संचालन करती है तथा गुरुद्वारे का कोषाध्यक्ष भी है। 9 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे प्रतिदिन की तरह अपने काले रंग हैण्ड बैग जिसमें जरुरी कागजात व निजी सामान एवं गुरुद्वारे की नगदी रुपये करीब 10 हजार रखा हुआ था। जब शाम को दवाई खाने के लिए बैग देखा तब रखे हुए स्थान से गायब था। दुकान में पूछताछ करने पर कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें नही पता जिसके बाद मामले की रिपोर्ट 6 दिसंबर को थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor