The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

धान बेचने आये किसानों से शराब पीने के लिए बदमाश युवक पैसे मांग रहे थे पैसे नहीं देने पर धान खरीदी केंद्र में चली चाकूबाजी

Spread the love

मुंगेली। जिले लोरमी के खुड़िया गांव में धान खरीदी केंद्र में चाकूबाजी घटना सामने आ रही है। वानांचल से धान बेचने आये किसानों से शराब पीने के लिए खुड़िया के कुछ बदमाश युवक पैसे मांग रहे थे पैसे न देने पर दिया इस वारदात को अनजाम। मिली सूचना के अनुसार, लोरमी के खुड़िया गांव में वानांचल क्षेत्र के किसान धान बेचने के लिए खुड़िया धान खरीदी केन्द्र आये हुए थे। खरीदी केन्द्र में धान लेनदेन का काम चल रहा था कि तभी कुछ बदमाश युवक धान खरीदी केन्द्र पहुंचे और किसानों से शरब पीने के लिए पैसे मागनें लगे। किसानों के पैसे न देने पर उनमे से ही एक बदमाश ने किसान पर चाक़ू से हमला कर दिया। इस वारदात के बाद खुड़िया गांव के गुस्साए किसानों ने चौकी का घेराव कर नारे बाजी करने लगे। वही मौके पर मुंगेली एडिशनल एसपी अनिल सोनी व लोरमी थाना के स्टाप ने मौके पर पहुंचे और जैसे- तैसे किसानों को समझाइश देकर भीड़ पर काबू पाया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *