The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ऐतिहासिक एवं पुरातत्विक नगरी आरंग में नेव की खुदाई में मिली पुरात्व महत्व की प्रतिमा

Spread the love

रायपुर। प्रदेश की ऐतिहासिक एवं पुरातत्विक नगरी आरंग में नेव की खुदाई के दौरान एक पुरात्व महत्व की प्रतिमा मिली है। यहां रहने वाले लोगो नें बताया है कि स्थानीय मछली चौक में प्रधानमंत्री आवास के लिए तैयार हो रही बंगले के लिए कालम गढ्ढा खुदाई के समय एक देवी की प्रतिमा मिली है, जो लगभग तीन फिट की है। प्रतिमा सफेद चिकने पत्थर से निर्मित है। मूर्ति मिलने की खबर लोगों को मिली तो उसे देखने लोगों की भीड़ मछली चौक में पहुंचने लगे। मुहल्लेवासियों ने बताया कि चौक में स्थित राज राजेश्वर नाथ महादेव की मूर्ति भी इसी स्थान के आसपास मिली थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *