The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शादी समारोह से लौट रही युवती से 2 लोंगों ने किया दुष्कर्म,आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक रिमाण्ड भेजा जेल

Spread the love

सरगुजा । शादी समारोह से लौट रही युवती से गांव के 2 युवकों ने पकड़कर जबरन गैंग रेप किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। मामला सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती बीती रात पड़ोस में शादी समारोह से लौट रही थी, तभी गांव के ही दो युवकों ने युवती को पकड़कर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ लुण्ड्रा थाना पहुंचकर इस वारदात में शामिल दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लुण्ड्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *