The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत,जांच के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

Spread the love

रायपुर । रोड़ एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 11 अप्रैल 2021 को भारत माता चौक के पास बाइक सवार व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया थाव,जहां 14 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी थी, मृतक संजय मानिकपुरी 28 वर्ष पिता भरतदास मानिकपुरी निवासी बेरला कबीरधाम का रहने वाला था। घटना वाले दिन अपने सिक्युरिटी इंचार्ज आनंद तिवारी का मोटरसाइकिल लेकर अग्रसेन धाम तेलीबांधा जा रहा था तभी भारत माता चौक के पास शंकर नगर से एसआरपी चौक की ओर जा रहे अज्ञात कार के चालक अपने कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *