Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

थाना कुसगुण्डा क्षेत्रांतर्गत डीजल चोर पर की गई कार्यवाही, आरोपी के विरुद्ध धारा- 41(14) / 379 भादवि के तहत की गई कार्यवाही

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर चोरों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जो दिनांक 09.12.2021 को रात्रि गश्त दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि कुसमुण्डा खदान से बोलेरो पीकअप टँकर में डीजल चोरी ले जा रहा है कि इस सूचना पर तत्काल पुलिस सहायता केन्द्र सर्वमंगला व थाना कुसमुण्डा पुलिस टीम के द्वारा चंद्रनगर जटराज के पास एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो पीकअप टेंकर आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रोककर पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम लखनलाल चौहान पिता सुखसिंह चौहान उम्र 27वर्ष पता करईनारा मड़वारानी थाना उरगा जिला कोरबा का निवासी होना तथा कुसमुण्डा खदान से उक्त बिना नंबर के बोलेरो पीकअप टँकर में डीजल चोरी कर लाना बताया। आरोपी के उक्त बोलेरो पीकअप टैंकर में भरे कुल 800 लीटर डीजल कीमती 80000 रूपये व वाहन कुल कीमती 400000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। थाना कुसमुण्डा व पुलिस सहायता केन्द्र सर्वमंगला क्षेत्रांतर्गत लगातार डीजल, कबाड़ चोरों तथा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, सउनि विभव तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रकाश रजक, लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, राम पाण्डेय, आरक्षक प्रांजल तिवारी, लक्ष्मीनारायण बघेल, गुनाराम गोपाल यादव, गौरव चंद्रा संतोष तिवारी व सैनिक सुखनंदन टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपी :- लखनलाल चौहान पिता सुखसिंह चौहान उम्र 27वर्ष पता करईनारा मड़वारानी थाना उरगा जिला कोरबा

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor