The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कवर्धा हिंसा के बाद 108 फीट ऊंचे खंभे पर धर्म ध्वजा फहराई गई,पूरा इलाका जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा

Spread the love

कवर्धा । जिले में शुक्रवार को 108 फीट ऊंचे खंभे पर धर्म ध्वजा फहराई गई। जिले में हुई हिंसा के करीब 2 महीने बाद यह धर्म ध्वजा वहीं फहराई गई है, जहां से झंडा उतारने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।इससे पहले शहर में भगवा ध्वज लिए करीब 2 किमी लंबी शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा इलाका जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा। दंडी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अब वातावरण बदल रहा है। दरअसल, झंडे को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद जब हालात सुधरे तो साधु-संन्यासियों ने शहर में 108 फीट ऊंची धर्म ध्वजा फहराने का निर्णय लिया। इसको लेकर श्री शंकराचार्य जन कल्याण न्यास ने तैयारी शुरू कर दी थी। शुक्रवार को तय समय पर राम जानकी मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में हिंदू धर्मावलंबी शामिल हुए। शोभा यात्रा राजमहल चौक होते हुए वीर स्तंभ चौक और वहां से लोहारा नाका चौक पहुंची।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *