The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर कांग्रेसियों ने मनाया बेरोजगार दिवस

Spread the love

राजिम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्‍मदिन पर विपक्षी दलों की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। पंचायत एंव ग्रामीण विकास मंत्री राजिम विधायक अमितेश शुक्ल की नेतृत्व में मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। शुक्ल ने कहा की युवाओ को प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार दिलाने की बात ​कहे थे लेकिन आज लगभग 8 वर्ष होने को है किसी युवाओ को रोजगार नहीं मिल पाया है। उल्टा महंगाई बढ़ा दिया है । राजिम युवा कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय धरना किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गरियाबंद प्रभारी प्रवीण कल्ला, ब्लाक अध्यक्ष रूपेश साहू, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सन्दीप सरकार राजिम विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष खेमू साहू, ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस मुकेश भारती, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत ठाकुर, वासु साहू के नेतृत्व में आज बेरोजगार दिवस मनाया गया जिसमें नारे बाजी नरेन्द्र मोदी के खिलाफ किया गया। प्रर्दशन में उपस्थित गुलशन जांगड़े,मनोज करले,राजू साहू,डिगेश यादव,दीपक साहू,जित्तू साहू,प्रदीप भारती,टेकेश्वर साहू,सियाराम साहू,धनंजय साहू,रूपेश साहू आदि उपस्थित थे।
“संतोष कुमार सोनकर ​की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor