Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

महिला आरक्षक से मोबाइल लूटने वाले चार नाबालिग हिरासत में

Spread the love

रायपुर। महिला आरक्षक से मोबाइल की लूट करने वाले चार नाबालिगों को पुलिस ने धर दबोचा है।दरअसल गंज थाना क्षेत्र में कांकेर के नरहरपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक से 13 जनवरी को लूट हुई थी। बता दें कि योगिता साहू अपनी मां का इलाज कराने फाफाडीह के श्री सांई बाबा अस्पताल में पहुंची थी। चेकअप करवाकर वह पार्किंग में कार लेने जा रही थी, तभी मोपेड सवार चार बदमाश आए और मोबाइल लूट कर भाग गए। पीड़िता ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई। इसके बाद गंज थाने में एफआइआर दर्ज कराई। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद चारों नाबालिगों को धरदबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor