The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पति की ड्यूटी बाहर लगाकर अपने ही कर्मचारी की बीवी को बनाता था हवस का शिकार, डिप्टी रेंजर पर मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। राजधानी में डिप्टी रेंजर पर उसके कर्मचारी की बीवी ने रेप का आरोप लगाया है। दरअसल पूरा मामला कोयलीबेड़ा वन परिक्षेत्र का है। यहां पदस्थ डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू पर विभाग के ही एक बीट गार्ड की पत्नी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वारदात जुलाई 2019 की है। महिला ने बताया कि वह फॉरेस्ट कॉलोनी में खेल रहे अपने बच्चे को लेने के लिए वह निकली थी। इस दौरान डिप्टी रेंजर मिल गया और पूछताछ करने लगा। इस पर महिला ने बताया कि उसकी तबियत ठीक नहीं है और वह बच्चे को लेने के लिए जा रही है।
जिसके बाद वह उसे दवाई देने के नाम पर क्वार्टर लेकर पहुंचा और बाद में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि डिप्टी रेंजर अपने कर्मचारी की ड्यूटी बार-बार बाहर लगा देता या फिर उसे किसी काम से कहीं भेज देता। इस बीच उसकी पत्नी से दुष्कर्म करता था। इसके बाद अचानक डिप्टी रेंजर ड्यूटी से गायब हो गया। जिसके बाद महिला ने हिम्मत करके सारी जानकारी अपने पति को दी। 16 जनवरी को पति-पत्नी कोयलीबेड़ा थाना पहुंचकर डिप्टी रेंजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *