The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

डीकेएस अस्पताल के रेडियोलॉजिकल सेंटर में चोरी, कैमरे में कैद हुए चोर

Spread the love

रायपुर। डीकेएस अस्पताल के रेडियोलाजीकल सेंटर के दफ्तर के भीतर घुसकर नगदी रुपए, कम्प्यूटर और स्टेशनरी चोरी करने की रिपोर्ट गंज थाने में दर्ज की गई है।मिली जानकारी के मुताबिक रेडियोलाजीकल सेंटर डीकेएस अस्पताल के सुपरवाईजर राकेश नेताम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 15 से 16 जनवरी के मध्य रेडियोलाजी डिपार्टमेंट में चोरी की घटना हुई जिसमें चोरों द्वारा डिपार्टमेंट के अंदर से कम्प्यूटर, स्टेशनरी व नगद कैश की चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसकी जानकारी अगले दिन प्राप्त हुई। पूरी वारदात सीसी टीवी कैमरे से कैद हो गई है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor