The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दंतेवाड़ा,बस्तर और सुकमा में नक्सलियों और जवानों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़,नक्सली नेता सुधाकर ढेर

Spread the love

सुकमा । दंतेवाड़ा,बस्तर और सुकमा में डीआरजी की टीमों ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। मारजुम इलाके में नक्सलियों और जवानों की ज़बरदस्त मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बीजापुर में उसुर इलाक़े के जंगलों में ग्रेहाउंड और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 माओवादियों को मार गिराया गया है। तेलंगाना के मुलगु ज़िले से निकली ग्रेहाउंड की टीम से नक्सलियों की मुठभेड़ हुई।मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मौक़े से जवानों ने एक एलएमजी रायफल जब्त किया है। उसुर में ग्रेहाउंड व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एटूनगरम महबूबाबाद एरिया कमेटी का सचिव सुधाकर मारा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor